Breaking News

मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हुआ, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर उन्हें बेहद खुशी हुई।
पीएम मोदी ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ यानी भारत में निर्मित उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने इसे भारत के लिए एक बड़ी और सकारात्मक घोषणा बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले से भारतीय उद्योग और निर्यात को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से इस अहम निर्णय के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!