Breaking News

बदायूं में 18 पुलिसकर्मियों के तबादले, जनहित में जारी हुआ आदेश

Spread the love


बदायूं। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले में पुलिस विभाग के 18 अधिकारी व कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति के बाद जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को प्रभारी चौकी शहीद भगत सिंह थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिल्सी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक योगराज सिंह का पूर्व में थाना मुजरिया से थाना दातागंज किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें प्रभारी चौकी शहीद भगत सिंह थाना सिविल लाइन पर तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक कपिल कुमार को प्रभारी चौकी कछला घाट थाना उझानी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मुजरिया भेजा गया है। उपनिरीक्षक जगमेन्दर सिंह को प्रभारी चौकी दहगवां थाना जरीफनगर से प्रभारी चौकी कछला घाट थाना उझानी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रोहित कुमार को थाना कादरचौक से प्रभारी चौकी दहगवां थाना जरीफनगर और उपनिरीक्षक मोहित नैन को थाना बिल्सी से प्रभारी चौकी मोहम्मदगंज थाना कादरचौक भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक संजय कुमार सिरोही को थाना उझानी से पुलिस लाइन तथा उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह को थाना उझानी से थाना बिनावर स्थानांतरित किया गया है।
मुख्य आरक्षी नितिन कुमार को थाना उसहैत से थाना अलापुर और मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना अलापुर भेजा गया है। यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह और मोहम्मद नसीम को यातायात पुलिस में स्थानांतरित किया गया है।
मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार को थाना सिविल लाइन से थाना दातागंज भेजा गया है। महिला मुख्य आरक्षी कविता रानी को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। महिला मुख्य आरक्षी भारती देवी का पूर्व में थाना बिसौली से थाना बिनावर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना वजीरगंज भेजा गया है।
आरक्षी अनुज कुमार को थाना उझानी से थाना सिविल लाइन तथा आरक्षी जितेन्द्र सिंह को अभियोजन कार्यालय से थाना हजरतपुर भेजा गया है। वहीं महिला आरक्षी प्रियंका शाक्य का पूर्व में थाना मुजरिया से थाना बिसौली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर अभियोजन कार्यालय में तैनाती दी गई है।
सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीजीपी राजीव कृष्ण से डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट

Spread the love रेलवे परिसरों और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने पर हुई चर्चा संवाददाता …

error: Content is protected !!