Breaking News

शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल का खाटू श्याम स्वरूप में दिव्य श्रृंगार, देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर महाकाल के भक्तों द्वारा बाबा का खाटू श्याम स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ की गई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री श्याम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि महाकाल वह परम शक्ति हैं, जो समय और संकट पर विजय दिलाते हैं। जिन पर महाकाल की कृपा होती है, उनके जीवन से भय समाप्त हो जाता है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
रुद्राभिषेक के उपरांत भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
उधर, मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया और नगर व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!