Breaking News

एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप, दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

Spread the love

बिल्सी। एसडीएम प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। लगातार दूसरे दिन अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते न्यायालय का कार्य प्रभावित रहा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम प्रशासन द्वारा 3 फरवरी को तथा इससे पूर्व भी अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें घटना की कड़ी निंदा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम प्रशासन के आचरण एवं तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शासन एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार और मंगलवार को एसडीएम प्रशासन के न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में मंगलवार को भी सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहे, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!