Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम में हनुमान अष्टक पाठ, भव्य श्रृंगार के साथ गूंजे जयकारे

Spread the love


बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विधिविधान से हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान अष्टक का नियमित पाठ जीवन में आने वाले संकटों को दूर करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है। मान्यता है कि इस स्तोत्र के पाठ से भय, विघ्न और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा मन में साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है। भक्तों का कहना है कि हनुमान अष्टक की प्रत्येक पंक्ति मानसिक शक्ति प्रदान करती है और जीवन की कठिनाइयों से संघर्ष करने का उत्साह बढ़ाती है।
श्रद्धालुओं के अनुसार हनुमान अष्टक पाठ से घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनता है और रोग-शोक दूर होने की मान्यता भी लोक परंपराओं में प्रचलित है। साथ ही इससे आध्यात्मिक उन्नति होती है तथा मन में भक्ति, समर्पण और विनम्रता की भावना प्रबल होती है।
कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी की आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
उधर, नगर के संकट मोचन दरबार एवं शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …