Breaking News

उलैया गांव के शिव शक्ति मंदिर पर भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव उलैया स्थित शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का आदर-सत्कार किया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। भंडारे के दौरान शांति और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर दिनेश सिंह, राजू सिंह, मुकेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, बृजेश शास्त्री, महेंद्र राठौर, त्रिभुवन चौहान, विजय सोलंकी, ऋषि पाल सिंह, सचिन ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!