Breaking News

भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत में किसानों के मुद्दे गरमाए, 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Spread the love

बदायूं | भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) की मासिक पंचायत बुधवार को मालवीय आवास गृह में आयोजित हुई, जिसमें किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। किसान नेताओं ने विभिन्न समस्याओं पर प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की।
जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने सदर तहसील परिसर में बने शौचालय पर हो रही कथित अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों किसान तहसील में आते हैं और शौचालय प्रयोग के नाम पर 5 से 10 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसे तत्काल बंद कर शौचालय को निःशुल्क किया जाए।
बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने मांग की कि इस वर्ष जनपद में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने आलू, गेहूं और सरसों की खड़ी फसल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय बिजली विभाग द्वारा चलाया जा रहा वसूली अभियान किसानों पर अतिरिक्त दबाव बना रहा है। उन्होंने मांग की कि फसल कटाई तक वसूली अभियान को स्थगित किया जाए। साथ ही ग्राम उतरना में करोड़ों रुपये की लागत से बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को शीघ्र संचालित कराने की भी मांग की गई।
पंचायत में इरशाद खान को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पंचायत के उपरांत भाकियू चढूनी ने पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान बदायूं नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन, उसावां ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र यादव, शराफत खान, यादवेंद्र यादव, मुंशीलाल, भगवान दास, बलवीर, प्रेमवती, इसरार, अशोक बीईशु दास सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!