Breaking News

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

बिसौली | जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि की ओर से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवानी वार्ष्णेय ने की। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी वार्ष्णेय ने कहा कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर पता चल जाए तो सही उपचार से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता पर जोर दिया।
ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने संदेश दिया कि “कैंसर से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें और समय पर जांच कराएं।” उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, रितु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, डॉ. स्वाति रंजन, अंशिका गर्ग, रोजी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता यादव, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, मानसी गर्ग, शिखा वार्ष्णेय, गुंजन, हिमानी, सोनम, अमृता, अंशु गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
(रिपोर्ट: आई एम खान)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!