Breaking News

बदायूँ: 60 वर्ष से अधिक वृद्धजन अब नव जीवन वृद्धाश्रम में निःशुल्क रह सकते हैं

Spread the love

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी दी कि 60 वर्ष से अधिक ऐसे वृद्धजन जिनके भरण-पोषण का कोई सहारा नहीं है या जो परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, वे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नव जीवन वृद्धाश्रम, भागीरथी घाट, कछला, बदायूँ में पंजीकरण कराकर निःशुल्क निवास कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत वृद्धजनों को भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, मनोरंजन और पर्सनल केयर जैसी सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इच्छुक वृद्धजन अपना पंजीकरण नव जीवन वृद्धाश्रम कछला, बदायूँ में या जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूँ के विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष सं0-113 में करवा सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!