Breaking News

बदायूँ: ईवीएम-वीवीपैट निरीक्षण और निर्वाचन बैठक 17 फरवरी को

Spread the love

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जनपद में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट के वेयरहाउस और स्ट्रांग रूम का बाह्य निरीक्षण मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 17 फरवरी 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 सहित निर्वाचन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हेतु अपराह्न 12:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक भी आयोजित की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निरीक्षण और बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!