Breaking News

वेलेंटाइन डे का शांतिपूर्ण विरोध करने का आह्वान, पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताया

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। आगाज़ संस्था के पदाधिकारियों ने वेलेंटाइन डे के विरोध में शांतिपूर्ण अभियान चलाने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने की अपील की।
संस्था अध्यक्ष आमिर सुल्तानी ने कहा कि वेलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है, जिसे आज के नौजवान तेजी से अपना रहे हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ‘लैला-मजनू’ जैसे प्रेम के प्रतीक हुए हैं, लेकिन नई पीढ़ी को उनके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके विपरीत वेलेंटाइन डे को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी डे का पुरजोर विरोध किया जाएगा, क्योंकि इसकी आड़ में युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संस्था ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और जागरूकता आधारित रहेगा।
संस्था से जुड़े नितिन गुप्ता ने कहा कि हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और पश्चिमी परंपराओं को अपनाते जा रहे हैं। आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कारों और परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …