Breaking News

आसफपुर–बिसौली मार्ग पर खनन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रक सीज

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
आसफपुर (बदायूं)। शनिवार को आसफपुर से बिसौली मार्ग पर खनन अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन सामग्री ढोने के संदेह में दो ट्रकों को रोका गया।
खनन अधिकारी ने ट्रक संख्या यूपी 15 सीटी 5656 और यूपी 70 ईटी 3570 के चालकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक वैध अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर सक्षम अधिकारी ने दोनों वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही आसफपुर–बिसौली मार्ग पर अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!