बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल
संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश भर में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत श्री कृष्ण इण्टर कालेज, बदायूं में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन राम बहादुर पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महा मंडलेश्वर १००८ स्वामी शिवानंद जी महाराज और मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिगण द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने अतिथिगण का परिचय प्रस्तुत किया।
परशुराम इंटर कालेज और शिव देवी विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं सनी चौहान के भजन कार्यक्रम में वातावरण राममय बना दिया।
महा मंडलेश्वर स्वामी शिवानंद जी महाराज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में हिंदुत्व का जागरण हो रहा है। उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को समाज की साधना और विश्व में हमारे स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का प्रतीक बताया।
संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी ने संघ की सौ वर्ष की गौरवमयी यात्रा और संस्थापक डॉ हेडगेवार के जीवन के प्रसंग साझा किए। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य — पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक हिन्दू परिवार को सुदृढ़ बनाकर प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान अर्जित करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि संस्कारित परिवार ही संगठित हिंदू समाज की आधारशिला होंगे और संगठित समाज से ही भारत समर्थ बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती और अध्यक्ष राम बहादुर पाण्डेय के आशीर्वचन के साथ भोजन प्रसादी का आयोजन कर समापन किया गया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़, सह संयोजक संजीव कुमार गुप्ता, मनीष सिंघल, अरविंद परमार, प्रेम स्वरूप पाठक, अनिल शर्मा, दीपमाला गोयल, विजय रतन सिंह, सुबोध गोयल, केशव नाथ वैश्य, सीमा रानी, रजनी मिश्रा, अर्चना गुप्ता, रामगोपाल, कृष्ण भगवान, अवधेश भदौरिया, प्रदीप कुमार दुबे, कन्हैया लाल गुप्ता, सीमा राठौर, सतेंद्र पाल सिंह, राजेश शर्मा, मदनलाल राजपूत, मुनेंद्र पाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ शर्मा, सुशील गुप्ता आदि उपस्थित
Budaun Amarprabhat