Breaking News

दिधौनी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला सम्पन्न

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी के दिधौनी शिव मंदिर पर शनिवार की रात महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिवरात्रि मेले का शुभारंभ जैन समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विभिन्न दुकानों और झूलों का आनंद लिया।
इस अवसर पर गल्ला व्यापारी मनोज जैन, चंद्रसेन माहेश्वरी, दीपक जैन, अजीत गुप्ता, अजीत गुर्जर, अंशुल जैन, प्रमोद जैन, राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, नरेश चंद्र, रामगोपाल प्रधान, योगेश बाबू और गौरव वार्ष्णेय सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …