Breaking News

बदायूं में गो संरक्षण केंद्र और पशुपालन योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता तारिक
बदायूं। ब्लॉक सालारपुर के वृहद गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण किया गया, साथ ही ब्लॉक उझानी में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय मंडलीय अधिकारियों के साथ मिलकर विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
साथ ही कछला में नगर पंचायत की कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से निर्देश दिए गए कि गो संरक्षण और अन्य विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाए, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर मंडलीय अपर निदेशक डॉ. एमपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, और जनपद बदायूं के समस्त पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. संजीव कुमार भुईयार


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!