Breaking News

दुर्गा कॉलोनी में नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में रविवार को विधि-विधानपूर्वक शिव परिवार, राम दरबार और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि रविवार को सभी देव प्रतिमाओं को विधिवत मंदिर में स्थापित किया गया। सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा ओझा, भानुमति देवी, दानवती देवी, अमरदीप माहेश्वरी और प्रदीप माहेश्वरी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …