Breaking News

टीएमयू का बड़ा डेलीगेशन दुनिया के एआई शिखर सम्मेलन में करेगा शिरकत

Spread the love

मुरादाबाद। दुनिया के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन – इंडिया एआई इंपैक्ट समिट की भारत मेजबानी करने का जा रहा है। भारत मंडपम में होने वाले इस समिट में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद भी भाग लेगी,जिसमें डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन के नेतृत्व में 109 स्टुडेंट्स जाएंगे। पांच दिनी समिट के लिए टीएमयू का यह बड़ा डेलीगेशन 17 फरवरी की सुबह रवाना होगा। शिखर सम्मेलन में टीएमयू के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन के भी एआई सम्मेलन में जाने की प्रबल संभावना है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवम् सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से एआई इंडिया मिशन इस समिट में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समेत 20 देशों के राष्ट्रध्यक्ष, प्रधानमंत्री के संग- संग 50 से अधिक राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ भी आ रहे हैं।

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में 20 सत्र होंगे,जिनमें एक सत्र में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की डीन प्रो. मंजुला जैन भी अपना नज़रिया रखेंगी। भारत के शैक्षणिक परिदृश्य में एआई नवाचार के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की एक समाधान-उन्मुख पैनल चर्चा सुषमा स्वराज भवन में शाम साढ़े पांच बजे से होगी। टीएमयू बीआईसी के मैनेजर श्री प्रशांत सिंह ने बताया, यूनिवर्सिटी के तीन स्टार्ट्स अप के प्रेजेंटेशन की भी तैयारी है। समिट में दुनिया में नामचीन उद्योगपति- माइक्रोसॉफ्ट से श्री बिल गेट्स, रिलायंस समूह से श्री मुकेश अंबानी,श्री सुंदर पिचई के अलावा टाटा समूह, इन्फोसिस, बायोकॉन, एंथ्रोपिक, एनवीडिया, एक्सेंचर, गूगल समेत दुनिया के 100 दिग्गज आकर्षण के केंद्र होंगे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!