Breaking News

बार और बेंच एक रथ के दो पहिए, समन्वय से ही मिलेगा बेहतर न्याय: एसडीएम

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बिसौली। बिसौली तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक मर्यादाओं के पालन का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि बार और बेंच एक रथ के दो पहिए के समान हैं। दोनों के बीच मधुर संबंध और बेहतर समन्वय से ही वादकारियों को सुलभ और प्रभावी न्याय मिल सकता है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बार और बेंच दोनों का उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध और गुणवत्तापरक न्याय दिलाना है। आपसी तालमेल बेहतर रहेगा तो न्याय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी।
पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि एसोसिएशन न्यायपालिका की रीढ़ है। समाज में न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने अधिवक्ताओं से एकजुट रहकर न्यायिक गरिमा बनाए रखने और आमजन को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने का आह्वान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने नई कार्यकारिणी से बार और बेंच में बेहतर समन्वय स्थापित कर वादकारियों के हित में कार्य करने की अपील की।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने सभी अतिथियों व अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह पाल ने की तथा संचालन मशहूर शायर एडवोकेट अभीक्ष पाठक ने किया।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा सहित एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड. नन्दकिशोर राना को सम्मानित किया गया।
समारोह में उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव गजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अजीत यादव, सह सचिव राजू कुमार, ऑडिट ऑडिटर राहुल शर्मा समेत एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा, राजेश सक्सेना, प्रेमशंकर यादव, हृदेश शर्मा, आशा मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, सुधाकर सक्सेना, दिनेश गौतम, शिवदयाल पाल, राहुल शर्मा, सुरेश पाल, जावेद खान, राकेश भारती, यशपाल पाल, जोगेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह पाल, योगेश मौर्य, विवेक तिवारी, विवेक यादव, कमर अब्बास, रजा अब्बास, स्नेह गौरव उपाध्याय, सुनील चौहान, सचिन शर्मा, अखिलेश यादव, प्रिंस सक्सेना, दीपक यादव, संजय प्रताप, अबरार खान, नितिन कुमार, राकेश सक्सेना, बलबीर सिंह यादव, मो. नकी, रामकरन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, रविंद्र नाथ गुप्ता, इकरार अहमद, नवनीत सिंह, नवल शर्मा, भेषज शरण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ख्याली राम मौर्य, मो. सलीम, युधिस्टर यादव, कृष्ण पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!