Breaking News

बिसौली और बिल्सी सर्किल में नई तैनाती, उझानी सीओ को अतिरिक्त प्रभार

Spread the love

बदायूं में पुलिस महकमे में फेरबदल, सीओ स्तर पर तबादले

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
Uttar Pradesh Police महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से क्षेत्राधिकारी बिसौली नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी बिसौली से क्षेत्राधिकारी बिल्सी बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार को सौंपा गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!