Breaking News

विधायकों का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: विधानसभा अध्यक्ष

Spread the love

संवाददाता: विशेष प्रतिनिधि, लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधियों, विशेषकर विधायकों के फोन न उठाने की शिकायतें गंभीर हैं और इस पर अब कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं और उनकी समस्याओं व क्षेत्रीय मुद्दों पर त्वरित संवाद आवश्यक है। यदि कोई अधिकारी जानबूझकर फोन कॉल रिसीव नहीं करता या समुचित जवाब नहीं देता, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लगातार शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है। इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!