Breaking News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों का किया सम्मान, आवास पर जुटे प्रदेशभर के ब्राह्मण

Spread the love

संवाददाता: विशेष प्रतिनिधि, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में 101 बटुकों का विधिवत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे।
समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली और संस्कारवान बच्चों का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी वैदिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता पर बल दिया।
आयोजन में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!