Breaking News

वार्षिकोत्सव में ‘अखंड भारत’ प्रस्तुति ने मोहा मन, गृह कार्य पुस्तिका का विमोचन

Spread the love

जनप्रतिनिधियों ने की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सराहना, बच्चों को पुरस्कार व चश्मे वितरित
संवाददाता: आई एम खान, बिसौली
बिसौली क्षेत्र के संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में विद्यालय वार्षिकोत्सव एवं विद्यालय गृह कार्य पुस्तिका का भव्य विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखा। वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा। टीएलएम पार्क में प्रस्तुत “अखंड भारत” विषयक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह का विशेष रूप से मन मोह लिया।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की। वहीं रोटरी आई हॉस्पीटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने पूर्व परीक्षण के उपरांत कमजोर दृष्टि वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए।
फरवरी 2026 में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को फॉरेस्ट ऑफिसर मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने विद्यालय तक गांव के बाहर से 120 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा मिड-डे मील शेड में टाइलीकरण कराने का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने हर्रायपुर विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श विद्यालय बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता प्रधानाध्यापक एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, “ये बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य के कर्णधार हैं।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!