Breaking News

फर्जी शादी के नाम पर ठगी, तीन दिन बाद दुल्हन नकदी-जेवर लेकर फरार

Spread the love

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की मुकदमा दर्ज कराने की मांग
संवाददाता: , बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरी में फर्जी शादी के जरिए ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पहले ब्याहकर आई दुल्हन नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
ग्राम खैरी निवासी पूजा पत्नी दयाशंकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके देवर मोहन की शादी 19 फरवरी को बिल्सी कस्बे के देववाणी मंदिर में हरिओम निवासी ग्राम नैथुआ व दो अन्य लोगों के माध्यम से कराई गई थी।
आरोप है कि शादी से पूर्व घरेलू जरूरत के नाम पर ससुर भगवान स्वरूप से 1.70 लाख रुपये लिए गए। यह रकम परिवार और परिचितों की मौजूदगी में दी गई थी। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गई।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द भी किया था, लेकिन बाद में वह दोबारा चली गई। आरोप है कि जब रुपये वापस मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने एसएसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!