Breaking News

हिंदी साहित्य सेवा समिति की वृहद काव्य गोष्ठी 27 फरवरी को

Spread the love

“फाग महोत्सव: होली के रंग कवियों के संग” थीम पर होगा आयोजन
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में 27 फरवरी को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी के सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार “फाग महोत्सव: होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम 4 बजे से बलदेव धाम, ग्राम खौंसारा गुधनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एवं बाहरी जनपदों से आए कवि-शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से फाग, होली और सामाजिक सरोकारों के विविध रंग प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …