Breaking News

शिशु शिक्षा सदन में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता व विदाई समारोह आयोजित

Spread the love

कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, कक्षा 8 को दी गई भावभीनी विदाई
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए ‘फायरलेस कुकिंग’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि कक्षा 8 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।
फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सैंडविच, स्प्राउट्स चाट, फ्रूट क्रीम और विभिन्न प्रकार के शरबत बनाए। निर्णायक मंडल ने स्वाद, प्रस्तुतीकरण और पौष्टिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
इसके उपरांत कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीनियर्स को शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए पलों को याद किया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!