Breaking News

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय के तीन छात्र चयनित

Spread the love

बिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)।
नगर के संविलियन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में ह्रदेश ने 10वीं रैंक, पूजा देवी ने 22वीं रैंक तथा पुष्पा ने 42वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में विद्यालय स्टाफ द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता सहित प्रीति वार्ष्णेय, राजा बेटी, सूर्यपाणि, दीप्ति शुक्ला, प्रवीन कुमार, सोहिल अग्रवाल, अन्तरवती, रूबी गुप्ता, प्रियंका सक्सेना, अनामिका और प्रिया आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!