Breaking News

थाना कादरचौक में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ मनाई होली

Spread the love

कादरचौक/बदायूं (संवाददाता शिव प्रताप सिंह)।
थाना कादरचौक परिसर में गुरुवार को थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ उत्साह और भाईचारे के माहौल में होली का पर्व मनाया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य भी किया। थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेलते हुए सभी को होली की बधाई दी।
इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और दुकानदार भी थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम में कल्लू कश्यप, शिव प्रताप सिंह राजपूत, दीपक सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …