Breaking News

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता प्रदीप कुमार का राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में चयन

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट (2025-26) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान और जिले में खुशी का माहौल है।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के सिविल सेवा अधिकारी और कर्मचारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उत्तर प्रदेश की पावरलिफ्टिंग टीम के सदस्य के रूप में चंडीगढ़ पहुंचे प्रदीप कुमार प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के स्टाफ, छात्र-छात्राओं और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह प्रतियोगिता सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!