सुलतानपुर। साइबर सुरक्षा आज की भौतिक एवं आधुनिक युग की एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जरूरत बन चुकी है क्योंकि यह अपराध का ऐसा प्रकार है जिसमें समाज के सबसे ज्यादा शिक्षित एवं जागरूक लोग प्रभावित हो रहे हैं। आज चिन्ता का विषय है कि हम अपने व्यक्तिगत जीवन में कितने निजी और सुरक्षित हैं यह शायद एक चिन्तनीय पहलू है। उक्त बातें कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आई.क्यू.ए.सी. एवं साइबर पीस फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साइबर सुरक्षा व्याख्यान में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कही।
संस्थान के उप प्राचार्य प्रो0 राधेश्याम सिंह ने विषय स्थापना करते हुए बताया कि आज हर चुनौती का बाजार बनता जा रहा है, डरे हुए मनुष्य के दिमाग में कुछ भी चित्रण किया जा सकता है। आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो0 प्रवीण कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ऐसी स्थिति आ चुकी है कि लगता है कि मीडिया, मल्टी मीडिया एवं साइबर व्यवस्था मनुष्य की चेतना पर ही कब्जा न कर ले।
साइबर पीस फाउण्डेशन के प्रशिक्षित श्री श्रीकांत ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से बचने, बैंक सुरक्षा, फेंक न्यूज, मल्टी इन्फार्मेशन, मल्टी मीडिया डाउनलोड से होने वाले साइबर अपराध एवं उससे बचाव के विविध तरीके के बारें में छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया। इससे सम्बन्धित विविध सुरक्षा मापदण्ड और उनके प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता का समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ0 कुल दीपक पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं उक्त कार्यक्रम में आई0क्यू0ए0सी0 निदेशक प्रो0 प्रवीण कुमार सिंह ने साइबर पीस फाउण्डेशन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर प्रो0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 अतुल कुमार मिश्रा, विक्रम सिंह, अजीत, रूपाली, पुनीता, जान्हवी तिवारी, नृपेन्द्र सिंह, रितिका सिंह एवं स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी के0एन0आई0पी0एस0एस0 के मीडिया प्रभारी डॉ0 आर0पी0 मिश्रा द्वारा दी गई।
Check Also
विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा
Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …
Budaun Amarprabhat