Breaking News

जामा मस्जिद में 19वें रोजे की इफ्तार पार्टी, रोजेदारों ने देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the love

बिसौली। नगर की जामा मस्जिद में 19वें रोजे के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन वसीम खां बैटरी वालों की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के बाद मस्जिद के इमाम हाफिज मुकद्दिर अहमद ने नमाज अदा कराई और देश में अमन, चैन व शांति के लिए दुआएं की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। इस पवित्र महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।
इफ्तार पार्टी में वसीम खां बैटरी वाले, हाजी सगीर अहमद, हाजी तस्लीम खां, सदर नन्हे मियां, मदरसे के सदर इरशाद अहमद, शहजाद खान, फारुक खां, बाबू हाजी जी, बब्बू खान, हकीम इमरान सैफी, जाहिद फारूकी, साजिद कुरैशी, शारिक खान, ईश मो. निसार मो. सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!