Breaking News

महिला दिवस पर बदायूं में होगी जनसुनवाई, महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह सुनेंगी शिकायतें

Spread the love

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनसुनवाई करेंगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि महिलाओं को न्याय दिलाने में तेजी लाई जा सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सूचनाओं के साथ समय से कार्यक्रम में उपस्थित रहें और जनसुनवाई में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!