Breaking News

जयकारों से गूंजा बालाजी मंदिर: सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान की आराधना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान के भव्य श्रृंगार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।
पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत कन्याओं को सहभोज कराया गया, जिसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया।
भंडारे में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ललतेश शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश सोलंकी, जगबीर प्रजापति, मुकेश सक्सेना, संदेश शर्मा, हर्षित शर्मा, कमलेश शर्मा, अंशुल शर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य, प्रेमशंकर और पप्पू टेलर सहित कई श्रद्धालुओं का सहयोग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!