
लखनऊ। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बदायूं में तैनात पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाकर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
वहीं राहुल पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर जनपद बदायूं में नई तैनाती दी गई है। वह इससे पहले यूपी-112 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में लखनऊ में तैनात थे।
शासन द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat