Breaking News

नई SSP का एक्शन मोड: डीएम के साथ परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, नकल पर सख्ती के निर्देश

Spread the love


बदायूं। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी और बैठने की व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की स्थिति न बनने दी जाए।
नई तैनाती के बाद से ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा लगातार जिले में सक्रिय नजर आ रही हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर वह पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुटी हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने भी अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!