Breaking News

वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, युवक गंभीर घायल; दूसरा चालक मौके से फरार

Spread the love

बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव मूसापुर के पुल के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जानकारी के अनुसार संभल जिले के गांव नगला निवासी सलीम पुत्र मजहर खान अपने पुत्र सलमान के साथ बाइक से वजीरगंज की ओर से बिल्सी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मूसापुर गांव के पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फरार बाइक चालक की तलाश भी की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!