Breaking News

ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, संदिग्ध डीसीएम चालक सहित हिरासत में

Spread the love

मुजरिया (बदायूं)। मुजरिया से कछला मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध डीसीएम वाहन को चालक समेत हिरासत में लेकर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कछला मार्ग पर डबल नंबर प्लेट लगी एक डीसीएम को संदिग्ध हालत में रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह वाहन ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के काम में लगाया जाता था।
पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर थाना मुजरिया गेट पर खड़ा कर दिया है और चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक वी.के. शर्मा ने बताया कि कछला मार्ग से डीसीएम को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रकों से डीजल चोरी करने की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!