Breaking News

गड्ढों में तब्दील हुई गांव की मुख्य सड़क, ग्रामीणों ने IGRS पोर्टल पर की मरम्मत की मांग

Spread the love


बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कलौरा में जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की खराब हालत के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी हुई है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना रहता है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
शिकायत करने वालों में रामभारत, वीरेंद्र, राजनेश, अवनेश, रामगोपाल, अजीत, सौरव, संजीव, धीरेश और राजेश्वर सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग और दातागंज ब्लॉक प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शिकायत का संज्ञान लेकर जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!