Breaking News

टीएमयू के ‘रॉक ऑन-2026’ में रैपर बादशाह का धमाका, गानों पर देर रात तक झूमते रहे हजारों छात्र

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह-2026 के दूसरे दिन आयोजित ‘रॉक ऑन’ कार्यक्रम में मशहूर रैपर और पॉप सिंगर Badshah ने अपनी दमदार प्रस्तुति से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग-बिरंगी लेज़र लाइट्स, तेज संगीत और हजारों छात्रों की मौजूदगी में एम्फीथिएटर-ओपन प्लाजा का माहौल पूरी तरह संगीत के रंग में रंग गया।
रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही बादशाह ने मंच पर एंट्री ली, पूरा पंडाल “बादशाह… बादशाह…” के नारों से गूंज उठा। उन्होंने “एक तू मेरी बेबी डॉल…”, “अभी तो पार्टी शुरू हुई है…”, “लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल…”, “बेबी को बेस पसंद है…”, “काला चश्मा…”, “सैटरडे-सैटरडे” और “सेल्फी ले ले रे…” जैसे लोकप्रिय गीतों पर लगातार प्रस्तुति देकर माहौल को जोश से भर दिया। हर गाने पर हजारों छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि भी थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में अपने पसंदीदा सिंगर की तस्वीर और वीडियो मोबाइल में कैद करने की होड़ लगी रही। रंग-बिरंगी लाइटों और ड्रोन कैमरों के बीच बादशाह कभी गर्ल्स ग्रुप तो कभी ब्वायज़ ग्रुप की ओर मुखातिब होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने मंच से कहा, “मुरादाबाद के नौजवानों, अगर आप मेरी सिंगिंग को एंजॉय करेंगे तो मैं आपकी डांसिंग को एंजॉय करूंगा।”
इस दौरान उन्होंने “तेरे इश्क की रातियां…”, “पटोला-पटोला…”, “गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा…” जैसे हिंदी-पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर देर रात तक छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मां की दुआ और दोस्तों का साथ हो तो जिंदगी में हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के जीवीसी मनीष जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, जहान्वी जैन और नंदिनी जैन समेत अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी ने रैप स्टार की प्रस्तुति की अंत तक हौसला-अफजाई की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और ड्रोन कैमरों से पूरे आयोजन की निगरानी की जाती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पॉप सिंगर्स सोनाली गुप्ता और अक्सा की प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी गीतों से माहौल को जोशीला बना दिया।
समृद्ध रहा है टीएमयू का सांस्कृतिक मंच
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इससे पहले Mika Singh, Sonu Nigam, Guru Randhawa, Shaan और मीत ब्रदर्स जैसे कलाकार यहां अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। यूनिवर्सिटी समय-समय पर कला और संस्कृति से जुड़े प्रतिष्ठित कलाकारों को मंच प्रदान करती रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वजीरगंज के साईं बाबा मंदिर में 15वां वार्षिकोत्सव, अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love बदायूं। जिले के वजीरगंज स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव …

error: Content is protected !!