Breaking News

ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक, इत्र-चंदन से किया गया आकर्षक श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए मंदिर परिसर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सुगंधित इत्र, चंदन और फूलों से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
इस मौके पर अर्पित, विष्णु कुश और हर्षित सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें; कई जिलों में बढ़ी कालाबाजारी की शिकायत

Spread the loveलखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की …

error: Content is protected !!