Breaking News

कवयित्री साधना शर्मा ‘सरगम’ की भावुक प्रस्तुति ने काव्योत्सव में श्रोताओं की आंखें कर दीं नम

Spread the love


दिल्ली। शक्ति नगर स्थित शब्द कुटीर मंच द्वारा आयोजित काव्योत्सव कार्यक्रम भव्यता और साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, समाज और जीवन के विविध रंगों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता और क्रांति कवि Saurabh Jain Suman मौजूद रहे। इस अवसर पर सौरभ जैन सुमन का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया।
शब्द कुटीर मंच की संस्थापिका एवं कवयित्री Sadhana Sharma Sargam ने अपनी भावुक रचना “छोड़कर के मुझे मां चली अब कहां, बिन तुम्हारे कोई अब सहारा नहीं…” का पाठ किया तो पूरा सभागार भावुक हो उठा और कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल, डॉ. वनिता शर्मा, सुधीर यादव सुमन, नीलम गुप्ता नीलमणि सहित अन्य कवियों ने भी प्रभावशाली काव्य पाठ कर खूब वाहवाही बटोरी। मंच संचालन अलका बलूनी पंत और पूनम मल्होत्रा ने किया।
इस दौरान सपा युवा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने उपस्थित कवियों को राधा-कृष्ण की मूर्ति और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में साधना शर्मा सरगम ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें; कई जिलों में बढ़ी कालाबाजारी की शिकायत

Spread the loveलखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की …

error: Content is protected !!