Breaking News

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 23 से बदायूं में होंगे खेल ट्रायल

Spread the love

बदायूं। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट upsports.gov.in अथवा khelshakti.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक और तैराकी खेल के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा कक्षा पांच उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
जिला खेल कार्यालय बदायूं में प्रथम चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को बालक वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती के ट्रायल होंगे। 24 मार्च को बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी और तैराकी के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
इसी तरह 25 मार्च को बालक वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी, जूडो और एथलेटिक्स तथा 26 मार्च को बालिका वर्ग के लिए कबड्डी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!