Breaking News

रमज़ान में मोहब्बत की मिसाल: इलाही नगला में सामूहिक रोज़ा इफ्तार, गूंजा अमन-चैन का पैगाम

Spread the love


ककराला (बदायूं)। रमज़ान के मुकद्दस महीने में ककराला क्षेत्र के गांव इलाही नगला स्थित मस्जिद में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत की अनोखी मिसाल देखने को मिली।
इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों समेत गांव के लोगों ने शिरकत की। इफ्तार के वक्त जैसे ही सभी ने एक साथ रोज़ा खोला, पूरा माहौल सुकून, अपनापन और मोहब्बत से सराबोर हो उठा।
इस सराहनीय आयोजन की पहल गांव निवासी जाकिर अली टाल वालों द्वारा की गई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का इंतजाम बेहद खूबसूरती और समर्पण के साथ किया।
इफ्तार के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान हर शख्स दुआ में मशगूल नजर आया।
कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही। यह आयोजन सिर्फ एक इफ्तार तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया।
ऐसे आयोजन समाज को यह संदेश देते हैं कि इंसानियत और आपसी प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!