Breaking News

वजीरगंज में अनुदेशक संघ की नई टीम गठित, पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर हुआ स्वागत

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं)। परिषदीय अनुदेशक कल्याण संघ वजीरगंज की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में नई टीम के पदाधिकारियों का चयन करते हुए उनका फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
गठित कार्यकारिणी में गुरुदेव शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, अजय कुमार को ब्लॉक महामंत्री, दुर्गपाल को कोषाध्यक्ष, रघुनंदन को उपाध्यक्ष, प्रतिभा शंखधार को सचिव तथा नीरज कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में अप्रैल 2026 से 17 हजार रुपये मानदेय की घोषणा पर भी अनुदेशकों को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित उपाध्याय और जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शाक्य ने भी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर लालता प्रसाद, राजू आजाद, प्रहलाद सिंह, चांदनी, प्रभा गौतम, निधि राठौर, शालिनी सिंह, नेहा, आशा देवी, प्रीति मिश्रा, शीला कुमारी पाली, रचना सिंह, अर्चना, बबलू सिंह, बिजेंद्र पाल, सुरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!