Breaking News

नेशनल यूथ फेस्टिवल में चमके डॉ. मदन मोहन लाल, जूरी मेंबर के रूप में किया प्रतिनिधित्व, हुए सम्मानित

Spread the love


बदायूं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में जनपद का नाम एक बार फिर रोशन हुआ। सत्यभामा विश्वविद्यालय, चेन्नई में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में डॉ. मदन मोहन लाल को संगीत विषय के लिए जूरी मेंबर के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने 10 से 14 मार्च 2026 तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।
यूथ फेस्टिवल में देशभर के 145 विश्वविद्यालयों, 28 राज्यों और 8 जोन से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
डॉ. मदन मोहन लाल पिछले कई वर्षों से भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के जूरी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे मैसूर, पंजाब, जम्मू, राजस्थान, अहमदाबाद, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों में भी जूरी मेंबर के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि से जनपद में खुशी का माहौल है और शिक्षाविदों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!