Breaking News

दरगाह कयामुद्दीन शाह पर सजी उर्स की रौनक, कव्वाली में झूमे अकीदतमंद

Spread the love

बदायूं। रोडवेज स्थित हजरत कयामुद्दीन शाह रहमतुल्लाहि अलैहि की दरगाह शरीफ पर हर वर्ष की तरह इस साल भी सालाना उर्स के मौके पर अकीदत और रौनक का माहौल देखने को मिला। देर रात आयोजित महफिल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल साइम नियाजी ने अपने कलाम पेश कर समा बांध दिया।
नमाज-ए-इशा के बाद महफिल का आगाज कलाम-ए-इलाही से हुआ। इसके बाद हुजूर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, पंजतन पाक और औलिया-ए-कराम की शान में नात और मनकबत पेश की गईं, जिसे सुनकर अकीदतमंद झूम उठे।
महफिल के अंत में रंग पेश किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद दरगाह परिसर में फातहा ख्वानी की गई और मुल्क व कौम की सलामती के लिए खास दुआएं मांगी गईं।
इस अवसर पर मस्जिद के इमाम फराज चिश्ती, परवेज बख्श, नवेद बख्श, अफरोज बख्श, आसिम अहमद, सैय्यद शाहिद अली, नाजिम, समीउल्लाह, नकीउल्लाह, अली बख्श, ज्याउद्दीन, इमरान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!