Breaking News

18 मार्च को विकास भवन में लगेगा ‘किसान दिवस’, डीएम की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी समस्याएं

Spread the love

बदायूं। जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 मार्च (बुधवार) को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान दिवस में जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!