
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र और युवा नेता विश्वजीत गुप्ता को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को और मजबूती देने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को जनपद में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Budaun Amarprabhat