Breaking News

भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, महिलाओं-युवाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व

Spread the love

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद बदायूं की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 90 सदस्यीय इस टीम में महिलाओं और युवाओं को व्यापक भागीदारी देकर संगठन ने समावेशी कार्यशैली का संदेश दिया है। नई टीम में विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने सामाजिक समरसता और भागीदारी को प्राथमिकता दी है।
घोषित कार्यसमिति में भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वाष्णेय, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान और प्रदीप चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एम.पी. सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा और जोगेन्द्र पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री के रूप में वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, रचना शंखधार, नीटू पाल, राजवती वर्मा और आरती कश्यप को स्थान मिला है।
इसके अलावा अनुभव उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री, जितेन्द्र साहू को सह कार्यालय मंत्री, अनुराग दीक्षित को सोशल मीडिया संयोजक, मुनेंद्र शाक्य को आईटी संयोजक और अचल शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कार्यसमिति में बड़ी संख्या में सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें सुनील राठौर, डॉ. लाखन सिंह, मुनीश पंडित, जया साहू, अरविंद वाल्मीकि, शकुन्तला राठौर, रीता वर्मा, संगीता वाष्णेय, कृष्ण पाठक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में बी.एल. वर्मा, डॉ. संघमित्रा मौर्य, धर्मेंद्र कश्यप, महेश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।
नई कार्यसमिति में युवाओं और महिलाओं को प्रमुख जिम्मेदारी देकर भाजपा ने भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन का मानना है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसंपर्क के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों के जरिए संगठन को और मजबूत किया जा सकेगा।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार यह टीम केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेशनल यूथ फेस्टिवल में चमके डॉ. मदन मोहन लाल, जूरी मेंबर के रूप में किया प्रतिनिधित्व, हुए सम्मानित

Spread the love बदायूं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल यूथ …

error: Content is protected !!