Breaking News

ईद को लेकर पुलिस सतर्क: बिसौली कोतवाली में शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

Spread the love

बिसौली (बदायूं)। आगामी ईद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिसौली कोतवाली में पुलिस द्वारा धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने की।
मंगलवार को आयोजित इस बैठक में इंस्पेक्टर पुंडीर ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे लोगों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और न फैलाने की हिदायत दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज किसी भी स्थिति में सार्वजनिक सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी रफीक खां, मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी, हाफिज शरीफ रजा जामी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज शादाब रजा उवैसी, मौलाना बिलाल रजा नूरी, अब्दुल मुक्तदिर साहब सहित कई धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!