Breaking News

डीएम-एसएसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Spread the love

बदायूं। चैत्र नवरात्रि एवं आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान लावैला चौक, छः सड़का, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार एवं हलवाई चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम एवं एसएसपी ने निर्देशित किया कि नवरात्रि एवं ईद के दौरान शहर में प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी तैनाती सुनिश्चित की जाए।
रात्रि के समय आमजन की आवाजाही को देखते हुए पुलिस मोबाइल टीमों को सतर्कतापूर्वक लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हों।
इस मौके पर एडीएम (ई) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …